बताया जा रहा है कि भारत में सबसे ज्यादा रोंहिग्या मुस्लिम जम्मू में बसे हैं, यहां करीब 10,000 रोंहिग्या मुस्लिम रहते हैं. हालांकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में 14,000 रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी रहते हैं.
इसे भी पढ़िए : Indian Forces Seek Rs 27 Lakh Crore Over Next 5 Years For Defense Projects
रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा लगातार मुस्लिम कट्टरवाद व आंतकवादी गुटों में संलिप्तता व पिछले कुछ समय से अनैतिक कार्यो में सलिप्तता के कारन सरकर इन्हें देश से निकालने जा रही है|
जम्मू कश्मीर में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को उनके देश म्यामांर भेजने का केंद्र सरकार प्लान बना रही है. पिछले कई वर्षों से भारत में आकर बसे रोंहिग्या मुस्लिमो को केंद्र सरकार अब गिरफ्तार कर वापिस म्यामांर भेजने का निर्णय कर सकती है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार फॉरनर्स ऐक्ट के तहत इन लोगों की पहचान कर इन्हें वापस भेजा जाएगा.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार म्यामांर में जारी हिंसा के बाद से अब तक करीब 40,000 रोहिंग्या मुस्लिम भारत में आकर शरण ले चुके हैं. ये लोग समुद्र, बांग्लादेश और म्यामांर सीमा से लगे चिन इलाके के जरिए घुसपैठ करके भारत में घुसे हैं. सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह सचिव राजीव महर्षि, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या मुसलमानों और घाटी में हिंसक हालात व् उनके आंतकवादी गुटों में सहभागिता पर गंभीर बातचीत हुई.
इसे भी पढ़िए :How dangerous is the explosion found in the UP Assembly After the explosive recovered in the Uttar Pradesh assembly there is a panic in the atmosphere NIA should probe the security lapse incident of UP assembly CM Yogi Adityanath



