देश की सबसे बडी आपदा व राजनीति

नमस्कार मित्रो! मौजूदा वक्त मे चाइनीज वायरस कोरोना की आपदा से देश जूझ रहा है। भारत सरकार अपने स्तर पर काफी प्रयास कर रही है जनता भी अपना योगदान दे रही है किन्तु इस आपदा मे राजनीति का स्तर किस हद तक गिरा है व कुछ राजनितिक दल किस हद तक लाशो पर राजनीति कर रहे है वो भी जनता देख रही है व काफी दुखी है, मिडिया विशेषकर टीवी मिडिया द्वारा कवरेज भी जनता मे काफी भय व तनाव का माहौल पैदा कर रहे है आईये इस विषय पर जरा विस्तृत विचार करते है 


राज्यो द्वारा लगातार केन्द्र सरकार से मदद माॅगी जा रही है विशेषकर क्रागेस शाषित राज्य व दिल्ली। दिल्ली के मालिक माननीय श्री केजरीवाल द्वारा निरन्तर टीवी पर विज्ञापन दिया जा रहा है कि कोरोना से बचाव करे किन्तु उक्त महानुभाव ने पिछले एक साल मे दिल्ली को चाइनीज वायरस से बचाव के क्या उपाय किये इस सम्बन्ध मे उनके द्वारा कुछ भी नही कहा जा रहा, उनके विश्वस्तरीय मोहल्ला क्लीनिक मे कितने मरीजो विशेषकर कोविड के मरीजो का इलाज किया जा रहा है? वो क्या कारण थे के माननीय केजरीवाल जी दिल्ली मे आक्सीजन की आपूर्ति के लिए पिछले एक साल मे कोई उपाय नही किये? यदि सबकुछ केन्द्र सरकार ही देगी जैसे आक्सीजन, वैक्सीन, बेड, अन्य सुविधाये आदि तो दिल्ली की जनता ने किस लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया था? दिल्ली के तरफ आने वाली आक्सीजन के ट्रको को आढतियो व बिचैलियो के आन्दोलन के कारण अत्यधिक समय लग रहा है उसके सम्बन्ध मे माननीय केजरिवाल द्वारा क्या कदम उठाये गये है? माननीय केजरिवाल द्वारा दिये गये विज्ञापनो से दिल्ली की जनता का कितना भला हुआ व कितना धन उन्होने इन विज्ञापनो मे खर्च किये ? वस्तुतः दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूर्णतः नाकाम व बेकार साबित हुई है हाॅ मगर रोने व दोषारोपण मे आज भी केजरीवाल सरकार पूर्णतः सफल है । 

दोस्तो मै आपको आज का बीजेपी सरकारो व कांग्रेस सरकार द्वारा शासित मात्र चार- चार राज्यो के कोविड केसेस के आकडो के माध्यम से आपको बताना चाहता हूॅ के धरातल मे किस सरकार द्वारा उचित कदम उठाये गये है या उठाये जा रहे है- 

उत्तर प्रदेश - 242265

मध्यप्रदेश - 82268

गुजरात- 84126

असम- 10395

टोटल - 419054 एक्टीव केसेज मात्र चार कांग्रेस समर्थित सरकारो मे।

महाराष्ट्र -  697467

राजस्थान- 96366

पंजाब- 38866 

छत्तीसगढ - 122751 

टोटल - 955450 एक्टीव केसेज मात्र चार कांग्रेस समर्थित सरकारो मे।

तुलना करने पर- 955450.419054त्र 536396 केसेस कांग्रेस समर्थित राज्यो मे ज्यादा है। 

उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश व गुजरात आदि भाजपा समर्थित सरकारों द्वारा भी उचित कदम नही उठाये गये है किन्तु अन्य राज्यो की तुलना मे भाजपा समर्थित सरकारों ने काफी अच्छे व प्रभावी तरीके से चाइनीज वायरस से लडाई लड रही है, योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आक्सीजन की समस्या होने पर मात्र 3/4 दिन मे आक्सीजन प्लान्ट तैयार करना व भाजपा समर्थित सरकारो द्वारा सभी प्राईवेट हास्पिटलो की मदद व समर्थन करना आक्सीजन प्लान्ट तैयार करने हेतु, पुर्ण लाकडाउन न लगाकर मिनी कन्टोन्मेन्ट जोन के द्वारा कोरोना की चेन तोडने की कोशिश, सभी को निःशु ल्क वैक्सीन देने का प्रण व ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने की कोशिश । भाजपा समर्थित राज्यो मे कोविड मरीज का आकडा है -
 

कांग्रेस समर्थित राज्य विशेषकर महाराष्ट्र जो पूरे भारत मे अकेले 35/40ः मरीज महाराष्ट्र पंजाब व छत्तीसगढ से आते है व  कांग्रेस समर्थित राज्यो की स्थिति अत्यधिक भयावह हो चुकी है क्योकि कांग्रेस समर्थित या कांगे्रस शासित राज्य अपनी हर नाकामी को सुधारने की जगह, स्वीकार करने की जगह मात्र केन्द्र की मोदी सरकार को कोसने के लिए प्रयासरत है, कांग्रेस शासित राज्यो मे किसी ने अब तक स्वयं के द्वारा किये गये प्रयासो के सम्बन्ध मे न बोलकर केवल मोदी सरकार को ही कोसा है, मुझे माफ करियेगा, किन्तु उक्त कांग्रेस शासित राज्यो के द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने के कारण मै नही बता पाउगा हाॅ महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाकडाउन के निर्णय केा छोडकर। 

मित्रो मौजूदा स्थिति के जिम्मेदार वो सभी लोग भी है जो स्वदेशी वैक्सीन के विषय मे जनता मे भ्रम व झूठ फैलाकर वैक्सीनेशन मे रूकावट डाली इन नेताओ मे राहुल गाॅधी, की कांग्रेस सबसे आगे भूमिका निभाई, कांग्रेस नेताओ ने स्वदेशी वैक्सीन पर काफी सवाल उठाये किन्तु बाद मे उन सभी ने स्वयं ये वैक्सीन ली किन्तु अपने बयानो पर माफी नही माॅगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव हो या तृणमूल कांगेस की ममता बनर्जी, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल आदि सभी विपक्षी नेताओ ने वैक्सीनेशन मे बाधा डालने के लिए काफी झूठे व तथ्यहीन बयान दिये जैसे वैक्सीन बेकार व निष्प्रभावी है, मोदी की वैक्सीन है वैक्सीन नपुसंक बनाती है आदि आदि किन्तु बाद मे सभी नेताओ ने स्वयं वैक्सीन ली किन्तु जनता से झूठ बोलने पर उक्त सभी ने आज तक माफी नही माॅगी । जिस कारण केवल व केवल जनता को ही हानि हुई हाॅ नेताओ की राजनीति चमकी क्योकि लाशेा पर राजनीति से वोट ज्यादा मिलते है, मौजूदा वक्त मे वही हो भी रहा है, चाहे बयान के माध्यम से, या अपनी स्वयं की नाकामी छिपाने के लिए केन्द्र पर दोषारोपण करके या छद्दम किसान आन्दोलन व अन्य आन्दोलनो के समर्थन करके। 

मित्रो वैक्सीन के मूल्य पर भी काफी झूठ व अफवाह फैलायी जा रही है जैसे केन्द्र सरकार को मात्र रू0 150/- मे मिली थी तो राज्य सरकारो को 400 या 300 आदि मूल्यो मे क्यो । मित्रो, केन्द्र सरकार ने रिसर्च मे उक्त वैक्सीन निर्माता कम्पनियो की मदद की जिस कारण उक्त वैक्सीन निर्माताओ ने मात्र लागत मूल्य मे एक निश्चित मात्रा मे भारत सरकार को देने का करार किया था जो उक्त वैक्सीन निर्मातोओ द्वारा वैक्सीन या तो भारत सरकार को दी जा चुकी है या दी जा रही है किन्तु अन्य सभी को उक्त वैक्सीन निर्माता कम्पनियाॅ तनिक मुनाफा व अन्य चार्ज जैसे ट्रान्सपोर्ट आदि को जोडकर लेने का एलान किया जिसके विषय मे कुछ अराजक राजनैतिक व्यक्तियो द्वारा अफवाह व भ्रम फैलाया जा रहा है। 

मि़त्रो आक्सीजन की समस्या आज पूरे भारत मे भयावह स्थिति ले चुकी है, सभी राज्य सरकारे केन्द्र से आक्सीजन की माॅग कर रही है किन्तु ये भी विचारणीय तथ्य है कि उक्त राज्य सरकारे अब तक क्या कर रही थी, आखिर उन्होने आक्सीजन के सम्बन्ध मे स्वयं क्या प्रयास किया व किस कारण वो स्वयं इस सम्बन्ध मे कोई कदम नही उठा रही। केन्द्र सरकार ने किसी भी राज्य सरकार को जनता की भलाई के लिए निर्णय लेने या प्रबन्ध करने के लिए कभी नही रोका था फिर क्या कारण है के उक्त राज्य सरकारे स्वयं आक्सीजन का प्रबन्ध न कर सकी, इसका जवाब कोई नही देना चाहता क्योकि राजनीति जो करनी है । उ0प्र0 की योगी सरकार द्वारा स्वंय तीन या चार दिन मे आक्सीजन प्लांट तैयार करना काबिले तारिफ है व अभिनन्दनीय है किन्तु उचित समय पर अगर किया जाता तो अधिक प्रभावी होता। 

मित्रो मौजूदा दौर मे टीवी मिडिया आपके लिए मात्र भय व तनाव का माहौल पैदा कर रही है व भ्रामक खबरे ही दिखा रही है जिनसे आपको बचना चाहिए, आप स्वयं को सुरक्षित रखने की कोशिश कीजिए मास्क लगाईये हाथ धोते रहिए व जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज लिजिए। साथ ही साथ लाशो पर राजनिति करने वालेा द्वारा भ्रामक व झूठी खबरेा पर ध्यान मत दिजीए। चाइनीज वायरस की इस आपदा से सुरक्षा व सावधानी ही आपका सर्वोत्तम बचाव है 

आप सभी सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे व लाशो पर राजनिति करने वालेा से सावधान रहे । प्रभु से ऐसी ही कामना है । नमस्कार