बंगाल में कांटे की टक्कर, तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों में बढ़ेगी चिन्ता

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कह रहे हैं, वहीं इंडिया टीवी-Peoples Pulse के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी को 173-192 सीटें मिल सकती हैं, वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 64-88 सीटें मिल सकती हैं।


अलग
-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से किए गए एक्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का पूर्वानुमान जताया गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आती दिख रही है। हालांकि इंडिया टीवी-Peoples Pulse के एग्जिट पोल में बंगाल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही जा रही है। पोल के अनुसार, बीजेपी को यहां 173-192 सीटें मिल सकती हैं, वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को 64-88 सीटें मिल सकती हैं।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत आठवें और आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही चैनलों और एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने लगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। ऐसे में आइए जानते हैं किस न्यूज चैनलों और एजेंसी ने बंगाल का क्या एग्जिट पोल दिया:-

 

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल

विधानसभा सीट- 292*
तृणमूल कांग्रेस-152-164 सीट
बीजेपी-109-121 सीट
लेफ्ट+कांग्रेस- 14- 25 सीट
*
दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए

टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल
विधानसभा सीट- 292*
तृणमूल कांग्रेस- 162 सीट
बीजेपी- 115 सीट
लेफ्ट+कांग्रेस- 19
*
दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए

इंडिया टीवी-Peoples Pulse एग्जिट पोल
विधानसभा सीट- 292*
बीजेपी- 173-192 सीट
टीएमसी- 64-88 सीट
लेफ्ट+कांग्रेस- 07- 12 सीट
*
दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए


ETG RESEARCH

विधानसभा सीट- 292*
तृणमूल कांग्रेस- 169 सीट
बीजेपी 110 सीट
लेफ्ट+कांग्रेस 12 सीट

*दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए

रिपब्लिक-सीएनएक्स एग्जिट पोल

विधानसभा सीट- 292*

बीजेपी 138-148 सीट

तृणमूल कांग्रेस 128-138 सीट

लेफ्ट+कांग्रेस 16

*दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए


जन की बात एग्जिट पोल

विधानसभा सीट- 292*

बीजेपी- 162-185 सीट

तृणमूल कांग्रेस- 104-121 सीट

लेफ्ट+कांग्रेस 6

*दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए

टुडे चाणक्या

विधानसभा सीट- 292*

तृणमूल कांग्रेस- 180 सीट

बीजेपी 108 सीट

लेफ्ट+कांग्रेस 04 सीट

*दो सीटों पर चुनाव नहीं हुए 

तृणमूल कांग्रेस को 42.1 प्रतिशत वोट

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस को 42.1 प्रतिशत वोट मिल रहा है। वहीं बीजेपी के खाते में 39.1 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस को 15.4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 


खत्म
हुआ आखिरी चरण का चुनाव

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान गुरुवार शाम छह बजे खत्म हो गया। बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और आखिरी चरण के तहत अलग-अलग इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच मतदान खत्म हो गया। विधानसभा के आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों के लिए 11,860 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इनमें से 11-11 सीटें मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिले में जबकि छह सीटें मालदा और सात सीटें उत्तरी कोलकाता की हैं। बंगाल में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को शुरू हुआ था। वहीं वोटों की गिनती रविवार को होगी।

2016 में TMC ने 211 तो BJP ने जीती थी तीन सीट

पश्चिम बंगाल में साल 2016 से छह चरणों में विधान सभा चुनाव हुए थे। इनमें ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली थी। 2016 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटें मिलीं थी। वहीं कांग्रेस- 44, भारतीय जनता पार्टी- 3, सीट मिली थी।


मित्रो यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है के लगभग सभी न्यूज चैनलो व एजेसियो के एक्जिट पेल मे कांग्रेस पार्टी कही दिखाई नही दी व एक्जिट पोलो के हिसाब से तो कांग्रेस पाटी किसी क्षेत्रिय पार्टी के समान सम्मानजनक सीटो पर विजय नही प्राप्त कर सकी है। क्या कांगेस पार्टी के आत्ममंथन व गॉधी-नेहरू के परिवार की पार्टी की मुहर से निकलने का सही समय नही है? 


मित्रो उल्लेखनीय तथ्य यह है कि मौजूदा बंगाल चुनाव मे हिंसा का काफी बोलबाला रहा विशेषकर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चाहे वो बीजेपी के कार्यकर्ताओ की हत्या हो या बीजेपी के नेताओ को डराने के लिए उनपर हमले । किन्तु अन्त मे चुनाव सम्पन्न हुए। किन्तु कई विवादो के साथ जैसे ममता बनर्जी द्वारा पोलेराइजेशन के लिए दिये गये बयान जिसके कारण हिन्दु वोटर ममता बनर्जी के खिलाफ हुए है साथ ही साथ मै ये भी कहना चाहता हूॅ कि बगाल मे काफी डर व भय का माहौल है जिसके कारण वोटर खुल के अपने मत प्रकट नही कर सकते है जिससे ये भी सम्भव है के इस बार सभी एक्जीट पोल गलत भी साबित हो सकते है अतएव इसके लिए आप स्वयं को तैयार रखिये।

     कल 2 मई 2021 को परिणाम आयेगे इसके पहले आप के क्या विचार है बंगाल चुनाव के सम्बन्ध मे। मुझे भी अवगत कराये।

     आपका!